वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी। विशाल भारत संस्थान की ओर से चिंतक इन्द्रेश कुमार के जन्मदिवस को सद्भाव और सम्भाव के प्रतीक के रूप में मनाने के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया गया। मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि आज की अनिवार्य आवश्यकता है सामूहिक भोजन। सहभोज ने आपसी संघर्ष को खत्म किया। डॉ. निरंजन श्रीवास्तव, डॉ. नजमा परवीन, मयंक श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, विवेकानन्द सिंह, सत्यम राय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...