आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़। अहरौला के बाबू की खजुरी जैस्थली में रविवार को ग्राम समाज महाविद्यालय में कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप उद्यमशीलता और सतत कृषि प्रणालियों में नवाचार विषय पर कार्यशाला हुई। इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम एवं सहफसली खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एलसी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने उद्यमशीलता और सतत कृषि प्रणालियों में नवाचार विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार पुरस्कृत किये और निदेशक कृषि डॉ.पंकज त्रिपाठी ने सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ., आदित्य कुमार, डॉ. पवन कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...