हाथरस, मई 8 -- सहपऊ। कस्बा स्थित एम पेक्स सहपऊ पूर्वी केंद्र पर इन दिनों गेहूं की बड़ी मात्रा में आवक हो रही है। सचिव हरिओम शर्मा ने बताया कि अब तक समिति पर लगभग 35 सौ कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है । किसानों का गेहूं लगातार केंद्र पर पहुंच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन द्वारा निर्धारित खरीद लक्ष्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि केंद्र पर बारदाने की कमी के चलते बीच-बीच में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सचिव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और जल्द से जल्द पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था कराने की मांग की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...