हाथरस, अप्रैल 4 -- सहपऊ। शुक्रवार की रात को आई आंधी के दौरान सहपऊ क्षेत्र में जगह जगह सौ से अधिक बिजली के पोल टूट गए। लाइनों पर जगह जगह लाइनों पर पेड़ गिर गए। इस कारण सहपऊ क्षेत्र के 175 गांवों में शुक्रवार की रात से शनिवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए टीमें अलग अलग स्थानों पर मरम्मत के काम में जुटी रही। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दो से तीन दिन बिजली सप्लाई को सामान्य करने में लग जाएगा। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे करीब आई आंधी ने बिजली सिस्टम पर कहर बरपाया। आंधी बारिश के चलते सहपऊ क्षेत्र के धाधऊ, नगला मनी, नगला, सेवा नगला, गुतहरा, करकौली, बासवत्ता, नगला बंजारा, बुढाइच, सुल्तानपुर, लोधई, महारारा, रायल, बहादुरपुर देवकर, नगला चमन, मानिकपुर, नगला आम, नगलला बिहारी, कोंकना, मकनपुर, खोडो, मढाका सहित...