हाथरस, मई 25 -- हाथरस। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ, सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरती और मुरसान ब्लॉक के गांव चंदपा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी सीएचसी सहपऊ व सीएचसी के नौ स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा पीएचसी आरती और चंदपा भी एक-एक स्वास्थ्यकर्मी गैर हाजिर मिला। इस पर सीएमओ द्वारा एमओआईसी सहपऊ सहित सभी गैर हाजिर स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ के किए निरीक्षण के समय डॉ. अंकुश सिंह, चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित मिले। डॉ. राजनीश सिंह, नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ. पूजा डेंटल सर्जन, डॉ उरवि, आरबीएसके, मनीष एवं रतनेश, फार्मासिस्ट, भूरी सिंह, आईओ, प्रशांत गौतम, एचएस, निलेश कुमार, एमसीटीएस ऑपरेटर, ...