अयोध्या, जून 4 -- तारुन, संवाददाता। थाना हैदरगंज क्षेत्र के गौहानी खुर्द गांव में सहन की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गांव निवासिनी सविता वर्मा ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी घनश्याम वर्मा और राम करन वर्मा ब जितेंद्र उनके सहन के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दोनो लोगो का निकास एक ही तरफ है। पहले हौज बनवा लिये अब उसी के बराबर कब्जा कर मकान का दरवाजा बंद करना चाहते है। आरोप है विपक्षियो ने गांव के कई लोगो की जमीन पर जबरिया कब्जा कर लिये है। यह भी पढ़ें- जमीन की घेराबंदी को लेकर आमने-सामने हुये दो पक्ष मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हैदरगंज संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर स्थिति का जायजा लिया और विवाद को शांत कराया।...