हाजीपुर, अप्रैल 11 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के नीचे झाड़ियां में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ते चली गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी दमकल विभाग मौके पहुंचकर आग पर पूर्ण रुप से काबू पाया। तबतक सड़क पर कुछ देर के लिए जाम हो गया। दोनों तरफ से गाड़ियों की लाईन लग गई एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चारों तरफ घनी बस्ती में कोई भी अनहोनी नहीं हुआ। ग्रामीणों के तत्परता एवं दमकल कर्मियों की जल्दीबाजी एवं कार्रवाई से आग पर काबू पाने में सफलता पाई। सहदेई-02-सहदेई रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...