हाजीपुर, अप्रैल 29 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. थाने के एक चौकीदार के पुत्र द्वारा अपने पिता की वर्दी पहनकर भोजपुरी गाना पर रिल्स बनाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी थानाध्यक्ष गौतम कुमार साह ने स्वयं लिखित ब्यान पर कांड संख्या 184/26 के तहत दर्ज की है। पुलिस कि गश्ती गाड़ी और पिता की वर्दी में बेटा का रील सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चौकीदार का पुत्र सहदेई बुजुर्ग थाना के चौकीदार विपिन पासवान का पुत्र रौशन कुमार जो पिता की जगह पर चौकीदार की पूरी वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है। चौकीदार पुत्र भोजपुरी अश्लील गानों पर खाकी वर्दी पहने रील वायरल हो रहा। इस रील में थाना की गस्ती गाड़ी भी दिख रही है। रिल्स में ओठलाली से पिस्टल पर किस करके गाना बज रहा है। बड़ा सवाल यह है कि पिता की जगह पुत्र कैसे ड्यूटी करता है। किस अधिकार से वह वर...