हाजीपुर, मार्च 15 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के अंधराबड़ चौक स्थित सेंटर आफ एक्सिलेंस फार फ्रुट्स केन्द्र में एकीकृत बागवानी विकास मिशन अन्तर्गत उच्च तकनिक बागवानी विषय पर दो दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सेमिनार का शुभारंभ जिला उद्यान पदाधिकारी,प्रशांत कुमार, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण आलोक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा सियाराम साहु, प्रगतिशील कृषक राज कुमार सिंह, जन्दाहा एवं श्री राम पाईप फैक्ट्री के प्रतिनिधि रविभूषण श्रीवास्तव के द्वारा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विजय शंकर, गोरौल, राजेश कुमार सिंह पातेपुर,रंजीत कुमार राय हाजीपुर, कमलेश राम, पटेढ़ीबेलसर, अविनाश चन्द्र, बिदुपुर, मनोज पुनासिया, राजापाक...