मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गुरुवार को सहज पब्लिक स्कूल में फेयरवेल का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 11 के छात्राओं ने 12वीं के छात्राओं के लिए पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में इंटर के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्राओं को अपने अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक सुधीर कुमार राणा, ललित राणा ने सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रचलित कर किया, इसके बाद प्रबंधन ने छात्रों को आशीर्वाद के अलावा स्मृति चिन्ह देकर उनके भविष्य की कामना की, कहा कि बच्चों को परीक्षा की भय से मुक्त होकर तैयारी करने चाहिए। प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में तृप्ति मित्तल, गुंजन शर्मा, साक्षी शर्मा, रवि कुमार, अरुण कुमार के अलावा सभी अध्यापक अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...