आरा, अप्रैल 23 -- शाहपुर। प्रखंड के सहजौली गांव स्थित महावीर मंदिर परिसर में मंगलवार से चल रहे 24 घंटे का अखंड संकीर्तन अनुष्ठान बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज के बीच संपन्न हुआ। छपरा, बलिया, सीवान, आरा और बक्सर के जाने-माने संकीर्तन कलाकारों ने हरेराम हरेकृष्ण के भक्ति धुन से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तबला पर भुखाली तिवारी, बरमेश्वर सिंह, मनोज उपाध्याय, सुबोध जयराम मिश्र, त्यागी के भक्ति गायन और वादन से लोगों खूब झुमाया। मंत्रोच्चार गुरुजन नारायण दूबे, मनु तिवारी, आचार्य कमलेश मिश्र, दिनेश पंडित और छोटन पंडित ने मंत्रोच्चार से पूरा गांव और क्षेत्र भक्ति में डूबा रहा। आयोजक दिनेश ओझा, रमेश ओझा, दिलीप ओझा, मनोज ओझा, देव दिनेश के निदेशक मंटू ओझा, चंदन ओझा, अभिषेक प्रिंस, कुंदन, कृष्णा, प्रकाश, अमरजीत, व्यंकटेश, डुगु, विधान, क्...