बलिया, अप्रैल 6 -- भरौली। स्थानीय इंटर कॉलेज में सोमवार को ग्रीनफील्ड को बिहार से जोड़ने के लिए बन रहे एलिविटेड पुल की जद में आ रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती की मूर्ति को अन्यत्र हटाने के संबंध में पुल बना रही कंपनी के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से वार्ता हुई। इस वार्ता में शामिल एएससी इंफ्रा टेक लिमिटेड कंपनी डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर से बातचीत में स्थानीय लोगों ने कहा कि स्वामीजी की प्रतिमा हटाए बिना आप पार्क में पिलर लगाने का काम करिए प्रतिमा को कहीं अन्यत्र नहीं हटाया जाएगा। कंपनी को राहत देते हुए लोगों ने कहा कि अगर मशीनरी चूक से प्रतिमा खंडित होती है तो कंपनी को नई प्रतिमा स्थापित करानी होगी। कंपनी के डीपीओ राज विजय सिंह ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात कर ही कोई आश्वासन दिया जा सकता है। ऐसे में अगली बैठक दो दिन बाद निर्धार...