सहजयोग ध्यान शिविर में 550 कैडेट्स ने किया प्रतिभाग
नैनीताल, मई 23 -- नैनीताल, संवाददाता। सहजयोग उत्तराखंड की ओर से बीते शुक्रवार को रानीबाग में एनसीसी कैम्प में सहजयोग ध्यान शिविर लगाया। जिसमें 550 कैडेट्स और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।सहजयोग उत्तराखंड की सदस्य डॉ. संचिता शर्मा ने कैडेट्स को ध्यान पद्धति के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव कराया। परम पूज्य माता निर्मला देवी की ओर से प्रदत्त सहजयोग विद्या आज विश्व के 150 से अधिक देशों में प्रचलित है। सहजयोग के माध्यम से शरीर की नाड़ियों और ऊर्जा केंद्रों में संतुलन स्थापित होता है, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इस दौरान सूबेदार मेजर झाबर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा, बीसी जोशी, केएन जोशी, नवल किशोर जोशी, भूपाल रावत, प्रभु बिष्ट, राधा बिष्ट, कमला सांवत, राजेन्द्र बिष्ट रहे। यह भी पढ़ें- स्कूलों और अन्य ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.