भदोही, अप्रैल 5 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ककराहीं गांव के पास रविवार को पेड़ से गिर जाने से 35 वर्षीय शोभनाथ घायल हो गए। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गांव निवासी शोभनाथ पेड़ पर चढ़कर सहजन तोड़ रहे थे। उसी दौरान पेड़ की डाल टूट गई। जिससे नीचे गिर जाने घायल हो गए। घायल अवस्था में सरकारी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्वजनों ने बताया कि युवक को काफी चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...