भदोही, मार्च 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहजन के पेड़ पर चढ़कर सहजन तोड़ रहा छात्र बिजली कंरट की जद में आ गया। इलाज को अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देख कर वाराणसी रेफर कर दिया। उक्त गांव निवासी भगवान दास बिन्द के यहां ननिहाल में रह रहे 15 वर्षीय आयुष पुत्र बबलू कक्षा आठ में पढ़ते हैं। रविवार को गांव के एक स्कूल के पास लगे पेड़ पर सहजन तोड़ने के लिए चढ़े थे। उसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट की बिजली तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गए और पेड़ से नीचे गिर पड़े। जानकारी के बाद स्वजन पहुंचे और आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.