झांसी, जुलाई 1 -- झांसी,संवाददाता। बुधवार से शुरू हुए वन महोत्सव अब आगामी सात जुलाई तक चलेगा। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सहजन का पौधा रोपकर पर्यावरण संरंक्षण का संदेश दिया गया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के तत्वावधान में शुभारंभ कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने पौधा रोपकर किया। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता तापमान तथा प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता दबाव आज पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती है। इन चुनौतियों का प्रभावी समाधान व्यापक वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण तथा जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि "सिर्फ पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण ...