गोरखपुर, मार्च 4 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के ओङवलिया गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी चंद्रिका का 18 वर्षीय बेटा चंदन बाइक से मगहर की तरफ जा रहा था। निबरह निवासी महेन्द्र (30) बाइक से मगहर से वापस आ रहे थे। ओङवलिया के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गयी। जिसमें रिठुआखोर निवासी चंदन की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल महेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.