गोरखपुर, मार्च 4 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के महदेईया गांव के पास होली के दिन बाइक सवार युवकों की नीलगाय से टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार महेईया निवासी दसई का 20 वर्षीय बेटा अजय, 19 वर्षीय आलोक (पुत्र विजय उर्फ बादल) और 18 वर्षीय सत्यम (पुत्र जुगानी) एक ही बाइक से महदेईया गांव में होली मिलन कार्यक्रम में गए थे। बुधवार दोपहर बाद लौटते समय गांव के बाहर अचानक सामने आई नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी सहजनवा पहुंचाया। हालत नाजुक देख च...