सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत के बरघाट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर पर चल रहे प्राण प्रतिष्ठा, श्रीरुद्र महायज्ञ, सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व सनातन उद्घोष कथा के दूसरे दिन सोमवार को मध्यप्रदेश से आईं साध्वी सरस्वती ने प्रभु श्रीराम को सहजता व सज्जनता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा वह सादगी और निस्वार्थ प्रेम का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि जीवन में उच्चतम नैतिक मानकों, धर्म और कर्तव्य का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमें सत्य, न्याय, करुणा और धैर्य का पाठ पढ़ाता है और यह प्रेरणा देता है कि किसी भी परस्थिति में सही रास्ते से नहीं भटकना चाहिए। श्रीराम का चरित्र न केवल सनातन धर्म में बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। प्रभु श्रीराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.