सहजकर्ता दल की दो दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न
रांची, अगस्त 1 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शनिवार को जिला पंचायत राज विभाग की ओर से 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के तहत प्रखंड के सहजकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, महिला सदस्य, जल सहिया और पंचायत सहायक सहित सहजकर्ता दल के सदस्यों ने भाग लिया। उन्हें क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा अभियान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी संचालन के संबंध में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर प्रमोद कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: नावाडीह में सहजकर्ता दल के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.