चाईबासा, मई 10 -- गुवा संवाददाता। गुवा के विवेक नगर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में सहचरी ग्रुप की महिलाओं द्वारा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं ने गुरुदेव के गीत प्रस्तुत कर तथा मनमोहक नृत्य कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- डीएवी कोयला नगर में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनीकार्यक्रम का संचालन सहचरी ग्रुप की महिलाओं एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान दीपा राय चौधरी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 7 मई 1861 को हुआ था, लेकिन पश्चिम बंगाल में पारंपरिक रूप से उनकी जयंती 25 वैशाख को मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर वर्ष 1913 में नोबेल ...