सहकार से समृद्धि का लिया संकल्प, सहकारिता सप्ताह का हुआ शुभारंभ
शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। देशव्यापी सहकारिता सप्ताह-2026 के प्रथम दिन 'प्रतिज्ञा दिवस' के अवसर पर जिला सहकारी बैंक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को 'सहकार से समृद्धि' की शपथ दिलाई।उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से विकास को गति देना है। उन्होंने सभी से सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और पारदर्शिता व सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहकारिता के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश और देश की समृद्धि में योगदान देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.