मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- पुरकाजी। सहकारी समिति शेरपुर पर सहकारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में अपर जिला सहकारी अधिकारी शोभाराम शर्मा ने किसान को समिति से मिलने वाले लाभ की जानकारी प्रदान की। रोहित यादव ने कृभको के समस्त उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में समिति संचालक नीरज, अमित, रमेश कुमार ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह समिति सचिव आनंदपाल, विकास कुमार व भारी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...