सहकारी समिति बंद मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जुलाई 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज स्थित सहकारी खाद समिति बंद मिलने और किसानों को खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ने से नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को समिति परिसर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक धरना देकर किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की।सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि सहकारी समितियां बंद पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में खाद की किल्लत और कालाबाजारी लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों को अगले 24 घंटे के भीतर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो समाजवादी पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.