बागपत, अप्रैल 7 -- बिनौली। सहकारी समिति बिनौली पर यूरिया खाद को लेकर किसानों का जमावड़ा रहा। हालांकि बिनौली के अधिकतर किसानों खाद पूरी व्यवस्था के साथ मिला। लेकिन कुछ किसानों को मायूस होकर बिना खाद यूरिया के वापस लौटना पड़ा। सहकारी समिति बिनौली पर पिछले कई दिनों से यूरिया खाद के लिए किसानों की लम्बी लाइने लग रही थी। समिति के एमडी संजय सिंह ने बताया कि सबसे पहले रंछाड, जिवाना, दादरी आदि गांवों के किसानों को यूरिया दिया गया। बिनौली के किसानों के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित किया गया था। सुबह से ही किसान अपनी टैक्टर ट्रॉली लेकर समिति पर पहुंच गये। बिनौली के किसानों को 550 यूरिया के बेग का वितरण किया गया। लेकिन कुछ किसान आज भी खाद यूरिया के बिना रह गये है। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद जैसे ही समिति पर यूरिया आ जायेगा, उसके बाद उन बचे हुए किसानो...