सहकारी समिति परिसर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
उरई, जून 25 -- कालपी। संवाददाता सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अमित शेखर से मुलाकात कर सहकारी समिति कालपी के परिसर पर हुए अवैध कब्जे की समस्या से अवगत कराया। मामले को सुनकर उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक शिव शंकर, सहकारिता सचिव ने एसडीएम अमित शेखर को मांग पत्र सौंपते हुए अवगत कराया है कि सहकारी क्रय समिति कालपी के परिसर में एक अवैध कब्जे धारक के द्वारा अतिक्रमण करके दुकान का लकड़ी का डाला स्थापित कर लिया गया है। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा समिति की भूमि को कब्जामुक्त कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.