नैनीताल, दिसम्बर 19 -- नैनीताल/भवाली। डीएम के निर्देश के बाद बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति लिमिटेड गरमपानी में वित्तीय अनियमितता मामले में पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते बुधवार को खैरना में बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम से मामले में शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने समिति को संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। समिति के सचिव गोपाल सिंह रौतेला ने शुक्रवार को भवाली कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति गरमपानी में समिति कर्मचारी एवं मिनी बैंक प्रभारी पटल आनंद सिंह पनौरा पुत्र गंगा सिंह पनौरा निवासी ग्राम धनियाकोट मल्ला कोट ने अपने पटल में रहते हुए ग्रामीण बचत केंद्र गरमपानी में सदस्यों की जमा धनराशि में वित्तीय अनियमितताएं की...