झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी (कटेरा)। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने एवं उनके हितों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को मऊरानीपुर की उपजिलाधिकारी श्वेता साहू ने लारौन स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी साधन समिति (वी. पैक्स) लिमिटेड का औचक निरीक्षण कया। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने केंद्र पर रखे अभिलेखों एवं प्रपत्रों का गहन अवलोकन किया तथा तौल व्यवस्था की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कांटे का सत्यापन भी किया। जांच में तौल कांटा पूर्णतः सही एवं मानकों के अनुरूप पाया गया, जिससे किसानों में भरोसा और मजबूत हुआ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 प्रति क्विंटल...