सहकारी समितियों में रिक्त पड़े सचिव पदों पर भर्ती की मांग
शामली, मई 19 -- शामली। जनपद में सहकारी समितियों में रिक्त पड़े सचिव पदों पर शीघ्र भर्ती किए जाने एवं बंद पड़ी गौशालाओं को पुन: संचालित करने की मांग को लेकर कांग्रेस युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा। मंगलवार को कांगेस कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में पहुंचे। कांग्रेसियों ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अर्चना शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से सहकारी समितियों मे सचिव व अन्य पदों पर भर्ती नही कराई गई है। जनपद मे वर्ष 2016 से सचिव पदों पर भर्ती नहीं हुई है। जबकि जिले की दर्जनो सहकारी समितियों मे सचिवों के पद खाली हैं। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे दायर एक रिट के संदर्भ मे दिनांक 17/02/2026...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.