बागपत, जून 3 -- बागपत। जिलेभर सहकारी समितियों पर खाद की कमी चल रही है। खाद की कमी के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कमी के चलते फसले प्रभावित हो रही है। किसानों अधिकारियों से खाद की कमी को दूर करने की मांग कर रहे है। सहकारिता विभाग की 39 समितियों पर खाद की कमी चल रही है। इन सभी समितियों पर बहुत कम मात्रा में ही खाद बचा हुआ है। ज्यादा जरूरत वाले किसानों को इसका वितरण किया जा रहा है। वहीं जिस किसानों को खाद नहीं मिल रहा है उनके द्वारा समितियों पर हंगामा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन सहकारी समितियों के भवन निर्माण को मिली जमीन अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि खाद की कमी नहीं है, हर रोज गाड़ियों से खाद समितियों पर पहुंचाई जा रहा है। जबकि किसानों को उनके खेती के अनुसार खाद नहीं मिल रहा है। किसानों का कहना है कि ...