रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) द्वारा सोमवार को सहकारी समितियों के रैपिड सर्वेक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उप निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला यह छह-मासीय सर्वेक्षण देश में पहली बार सहकारिता क्षेत्र के आर्थिक योगदान और रोजगार सृजन का सटीक आकलन करेगा। झारखंड की 354 चयनित समितियों का सर्वे वेब-आधारित प्रणाली से किया जाएगा। शिविर में 40 अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह और बेहतर समन्वय के गुर सिखाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...