रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने भलस्वागाज समेत 10 सहकारी समितियों का निरीक्षण कर अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। सभी अभिलेखों की जांच पड़ताल चल रही है। इसके साथ ही एक प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले। अभिलेख जांच पड़ताल करने पर सामान्य मिले। बताया कि संबंद्ध सहकारी समितियों के अभिलेखों में गड़बड़ियों की आशंका के चलते उन्हें कब्जे में लिया गया है और उनकी जांच शुरू कर दी है। जांच में अगर गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...