लखनऊ, मार्च 24 -- उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास बैंक की मोहनलालगंज शाखा के अध्यक्ष बने अशोक तिवारी ने मंगलवार को सुन्दर कांड के आयोजन के साथ पद ग्रहण किया। उन्होने बैंक परिसर व बाहर नशा मुक्त क्षेत्र के पम्पलेट चस्पा करवाए। यह पहल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की नशामुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिए किया। कार्यकम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ विधायक अमरेश कुमार, एसडीएम पवन पटेल व एसीपी विकास पांडेय भी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...