पीलीभीत, जुलाई 3 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से मनाए जा रहे राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के तहत गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय में बैंकर्स संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैंक संवेदनशीलता कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी बैंकिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना और बैंक के अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि ऋण, ऋण वसूली तथा आधुनिक बैंकिंग तकनीकों के प्रति संवेदनशील बनाना है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी ने जिला सहकारी बैंक से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को अपनाकर मृदा स्वास्थ्य में सुधार करने का आह्वान उन्होंने शाखा ...