सहकारी बैंक के ग्राहक किए जाएंगे वित्तीय जागरूक
पटना, मार्च 23 -- सहकारी बैंकों के ग्राहकों को वित्तीय जागरूक किया जाएगा। इसके लिए राज्य सहकारी बैंक ने एएफसी इंडिया से करार किया है। सोमवार को दोनों संस्थानों के प्रमुख ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत सहकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए व्यापक स्तर पर क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वित्तीय साक्षरता और डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य, जिला सहकारी और पैक्स की क्षमता के विकास पर जोर दिया जाएगा। इससे सहकारी संस्थाओं की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार होगा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। यह कार्यक्रम सहकारिता आधारित वित्तीय प्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी एवं अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। मौके पर बैंक अध्यक्ष रमेश च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.