महोबा, अप्रैल 28 -- महोबा, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर मांगों के निराकरण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। बैक कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों पर जबरन नीतियां लागू की जा रहीं है। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी आठ सूत्रीय मांगों को उठा रहे है। पिछले दिनों चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी को पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर आठ सूत्रीय मांगों की आवाज उठाई थी। अब बैंक कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया है। सहकारी बैंकों में मानव संसाधन की कमी और दशकों से बाधित वेतन पुनरीक्षण न होने पर नाराजगी जाहिर की गई। कैडर अधिकारियों के स्थानांतरण नीति की मांग की गई। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन हमीरपुर जिला सहकारी बैंक एसोसिएशन के मंत्री धीरज द्विवेदी ने कहा कि जिला ...