मिर्जापुर, जुलाई 31 -- मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विजयपुर कोठी शाखा में गुरुवार को आयोजित सहकार गोष्ठी में विंध्याचल मंडल के निदेशक राजेश मिश्र ने कर्मचारियों को उनकी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और किसानों व कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। गोष्ठी में बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक संतोष कुमार सिंह सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सहकारिता से ही पूरा होगा विकसित भारत का स्वप्न यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शत-प्रतिशत वसूली वाले सचिव, बैंक शाखा ...