मेरठ, अगस्त 27 -- परतापुर में सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल की रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद पीड़ित शिकायतकर्ता को धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्हें ठेका निरस्त करने और बाकी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में अन्य शिकायतों के साथ आला अधिकारियों से मदद मांगी गई है। विभाग के ही कुछ अधिकारियों पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल को गिरफ्तारी के बाद भी सस्पेंड नहीं किया गया। परतापुर के गगोल में सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीसीडीएफ) की बिल्डिंग है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: बिल लिपिक पर धमकाने का आरोप, डीएम से की शिकायत यहां पर वंदना सिंह प्रिंसिपल थी। संस्थान में रजपुरा निवासी अमित सिवाच ने मई माह में कैंटीन और मेंटीनेंस का ठेका लिय...