अमरोहा, मई 28 -- ​हसनपुर, संवाददाता। भाकियू बीआर आंबेडकर पदाधिकारियों ने कालाखेड़ा की सहकारी चीनी मिल में गबन और किसानों के उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच के बाद कार्रवाई की मांग उठाई। बुधवार को इस संबंध में मिल के प्रधान प्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय भाटी ने कहा कि गन्ना तौल में धांधली अकेले तौल लिपिकों द्वारा किया जाना संभव नहीं है। संविदा पर सेवा दे रहे 15 तौल लिपिकों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि, जिम्मेदार किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इतना ही नहीं चीनी मिल मात्र एक लाख रुपये का नुकसान दिखा रहा है जबकि, घोटाला एक करोड़ रुपये से अधिक का है। प्रधान प्रबंधक से मांग कर कहा कि मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कड़ी ...