अमरोहा, फरवरी 24 -- हसनपुर। तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि गांव डोमखेड़ा में निर्माणाधीन बिजलीघर का रास्ता नक्शे में दस मीटर है। लेकिन मौके पर बेहद संकरा है। तहसील प्रशासन बार-बार मांग के बाद भी इसका चौड़ीकरण नहीं कर सका है। संगठन विस्तार करते हुए ज्योति चौहान को महिला मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत कर शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा। आवारा कुत्तों व गोवंश से निजात दिलाने, चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार को रोकने, ग्राम पंचायतों की भूमि को भू-माफिया से कब्जा मुक्त कराने, किसानों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व सहकारी चीनी मिल के विस...