लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- खीरी जिले की दो प्रमुख सहकारी चीनी मिलों संपूर्णानगर और बेलरायां में पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों और समारोह के साथ की गई। दोनों मिलों में पहले गन्ना लाने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया है। पहली बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाने वाले किसानों को विशेष रूप से उपहार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। बेलरायां मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक कुमार यादव ने हवन-पाठ व पूजा-अर्चना के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान गन्ना तौल कांटे की पूजा-अर्चना भी की गई। मिल प्रशासन द्वारा बताया गया कि इस बार गन्ने की तौल व भुगतान प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाया गया है, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.