शामली, मार्च 12 -- जनपद के ग्राम लिलौन निवासी एक किसान ने उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा शामली में तैनात फील्ड ऑफिसर पर किसानों से कमीशन लेकर बैंक नियमों के विरुद्ध ऋण वितरण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की गई। शिकायतकर्ता श्यामलाल शर्मा पुत्र बुद्धराम शर्मा निवासी ग्राम लिलौन ने मुख्यमंत्री को भेज पत्र में आरोप लगाया है कि बैंक शाखा शामली में तैनात फील्ड ऑफिसर द्वारा किसानों से मोटा कमीशन लेकर फर्जी तरीके से ऋण वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक के प्रधान कार्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार किसी भी कृषक को ऋण देने से पहले उसकी खतौनी पर अन्य किसी संस्था का कोई भार दर्ज नहीं होना चाहिए तथा जिस उद्देश्य के लिए ऋण दिया जाए, उसी उद्देश्य में ...