पीलीभीत, फरवरी 13 -- पूरनपुर। गुरुवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में बैठक संपन्न हुई। इसमें बीते वर्ष के बजट को पढ़कर सुनाया गया। इसके साथ आगामी बजट को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि लगभग 4. 32 करोड़ रुपए के बजट में 4. 26 करोड़ रुपए खर्च हुए। समिति को 6. 32 लाख की बचत हुई। इस दौरान समिति के गेट के लिए डेढ लाख रुपए लगाने का विचार किया गया। 17 फरवरी तक टेंडर प्रकिया शुरु पूरी करने को कहा गया। बैठक में किसानों का गन्ना भुगतान कराने की भी मांग रखी गई। इस दौरान अध्यक्ष नितिन दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा, सचिव संजय श्रीवास्तव, प्रवीण शुक्ला, लक्ष्मीकांत भारद्वाज ज्ञानेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, पार्वती देवी, सिपाही लाल, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...