रुद्रपुर, जून 1 -- किच्छा, संवाददाता। सोमवार को नई मंडी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। सहकारिता के प्रबंध निदेशक नवल शर्मा ने अध्यक्ष किरण राठौर, उपाध्यक्ष कमल ठठोला समेत समस्त निर्वाचित सदस्यगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों, व्यापारियों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नवगठित प्रबंध परिषद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव से कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, सोनू अरोरा, मूलचंद राठौर, नरेंद्र ठुकराल आदि मौज...