बगहा, फरवरी 9 -- बेतिया। सहकारिता के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। जिले के प्रत्येक प्रखंडों में किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति का गठन किया गया है। प्रत्येक समिति में 300 किसान शामिल है। इनके द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग की व्यवस्था की गई है। किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलने से आय बढ़ेगी। रोजगार का सृजन होगा। उक्त बातें नाबार्ड के महाप्रबंधक अजय साहू ने कहीं। वे बड़गांव किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के द्वारा संचालित वाल्मीकि डेयरी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण में संचालित सहकारिता विभाग की ड्रीम प्रोजेक्ट किसान उत्पादक संगठन सहकारी समिति के क्रियाकलापों के अध्ययन के लिए बिहार के 13 बैंकों के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे। बिहार राज्य सहकारी बैंक, पटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.