उरई, दिसम्बर 5 -- उरई। बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी पैक्स कुकरगांव) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही समिति में सदस्य बने लोगों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि युद्धवीर सिंह कंथरिया ने कहा कि आज सहकारिता एक बड़ा मंच हो गया है। सरकार ने सहकारिता को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने के लिए दिन रात जो अनेकों काम किए, उसी का नतीजा है कि आज सहकारिता से हर कोई जुड़ना चाहता है। जालौन में भी अभियान के माध्यम से समय समय पर किसानों को जोड़ा गया है। सरकार की मंशा है कि इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रुप से उन्नतिशील बनाया जाए। उपेन्द्र सिंह चौहान औंता ने अध्यक्षता की। नोडल अधिकारी प्रिया यादव जिला प्रबन्ध...