रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रुद्रपुर स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने सहकारिता समृद्धि रथ और मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को उनके गांवों में ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन कर किसानों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीण समाज को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- सहकारिता सप्ताह के दूसरे दिन बाजपुर में चैपाल का आयोजन, उन्होंने कहा क...