मिर्जापुर, जुलाई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता l केन्द्र में सहकारिता विभाग की स्थापना को 5 वर्ष होने के उपलक्ष्य में 29 जून से पांच जुलाई तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय सहकारिता के अंतर्गत शनिवार को जिला सहकारी बैंक लि. के तत्वावधान में रैली निकाली गई l रैली के माध्यम से लोगों को सहकारिता के कार्यक्रम, संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई l इससे पहले सहकारिता प्रांगण से पटेल चौराहा भरूहना तक एक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से सहकारिता विभाग के उपलब्धियों एवं किसानों को उपलब्ध कराया जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। रैली में उपायुक्त एवं उप निबंधक, मिर्जापुर/सोनभद्र अमित कुमार पाण्डेय, बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव, उपमहाप्रबंधक, मंजूषा, जनपद मिर्जापुर के अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सह), बैंक के अधिकारी/कर्मच...