सहकारिता विभाग के कामों का ऑडिट करेंगे 260 सीए
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सहकारिता विभाग ने निजी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की सेवा संविदा पर तीन सालों के लिए ली है। ये सीए विभागीय खाता बही के अलावा विभाग से जुड़े हर तरह की सहयोग समितियों के वित्तीय लेन देन की जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इससे विभाग से जुड़े वित्तीय काम में और अधिक पारदर्शिता आने की बात कही जा रही है।इसको लेकर सहयोग समितियों के कार्यालय निबंधक रजनीश कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार सभी सहयोग समितियों के वित्तीय लेन देन का आकलन सीए या उनसे जुड़े फर्म ही करेंगे। 260 सीए की सेवा तीन सालों के लिए अनुबंध पर ली गई है। ये सहयोग समितियों के अलावा विभाग और प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) का भी वित्तीय लेन देन का अंकेक्षण कर सकेंगे। इनके कार्य क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए निबंधक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.