लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। संग्रहालय सभागार में गुरुवार को पैक्स अध्यक्षों, पैक्स प्रबंधकों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन डीएम, जिला सहकारिता पदाधिकारी सुमन कुमारी सहित अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को सहकारिता से जुड़ी योजनाओं, प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रबंधन, लेखा संधारण तथा किसानों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने पैक्स के व्यवसायिक विकास, प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों तथा पैक्सो...